भाजपा के पास भूपेश सरकार को घेरने के लिए कोई मुद्दा नही . .सुशील मोर्य

BY-Naveen Shrivastava

बस्तर ज़िला सांसद प्रतिनिधि और प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है की आज छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दा विहीन हों गई है , दो साल के कार्यकाल में भूपेश सरकार ने हर वर्ग का ख़्याल रखा है जिससे प्रदेश में किसान , मज़दूर , बेरोज़गार युवाओं में संतोष है परंतु भाजपाई आम जनता के ख़ुशी को पचा नही पा रही और अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा बचा ही नही हैं जिससे वो सरकार को घेर पाए इसलिए भाजपा आज पूरे बस्तर संभाग में सह अस्पताल का नाम शहीद महेंद्र कर्मा के नाम पे करने के कारण अपना आपा ही खो बैठी है और बेशर्म होकर पुतला दहन करने का काम कर रही है।

अब विपक्ष के पास कोई काम भी तो नहीं रह गया है

जबकि पूरे बस्तर के जनता की आवाज बनकर बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर हित पर संसद में दहाड़ रहे है रेल सुविधा जो बंद पड़ी है उसे भी वापस बहाल करने के लिए संसद में आवाज़ उठा रहे हैं।

भाजपा ने यंहा उनका पुतला दहन करके साबित कर दिया है बस्तर की भाजपा आज भी कश्यप परिवार की ही ग़ुलामी कर रही है जिसके परिवार ने कभी बस्तर हित में एक बार भी दिल्ली में आवाज़ नही उठाई।

आज मेडिकल कॉलेज तो बलिराम कश्यप जी के स्मृति के नाम पर कांग्रेस ने यथावत रखा है जबकि सह अस्पताल जो किसी के नाम पर नही है उसे शहीद महेंद्र कर्मा जी के नाम रख दोनो नेताओं के नाम पर रख बस्तर का सम्मान ही किया है जबकि आज भाजपाई पूरे देश में काम नही नाम बदलने के लिए बदनाम है वे आज बस्तर की जनता को गुमराह कर रही हैं आज बस्तर ही नहीं समूचे देश में पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम से आम जनता हलाकान है बस्तर के भाजपा के लोगों को दिल्ली जाना चाहिए और मोदी जी से अपील करनी चाहिए की आम जनता को कुछ तो राहत दें।

एक तो कोरोना काल में आम आदमी की वैसे ही आर्थिक स्तिथि खराब है और यहां पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों से बढ़ती मंहगाई ने तो आम गरीब जनता की कमर ही तोड़ दी है,, ख़ैर इन सब चीजों से उन्हें क्या लेना देना भाजपा आज पूरे बस्तर संभाग से साफ़ हो चुकी है और ग़लत तरीक़े से फिर राजनीति कर रही है जिससे आम जनता को कोई लाभ नही होने वाला है।

आज जनता समझ चुकी है कि सिर्फ लोक लुभावने भाषणों से जनता का भला नहीं होगा बल्कि आम जनता से जुड़े मुद्दों पर कार्य कर उन्हें पूरा करने से ही जनता का भला होगा।

बस्तर संभाग की जनता इन्हें पहले ही सबक सीखा चुकी है पूरे 12 विधान सभा पर कांग्रेस के विधायक है और बस्तर से सांसद भी कांग्रेस की है इसकी तिलमिलाहट भाजपा के लोगों पर साफ दिखाई दे रही हैं

बस्तर की जनता ने तो इन्हे सबक सिखा दिया है और आगे भी सिखाएगी

Related Articles

Back to top button