FEATURED
मेरे मौत की वजह मेरी प्रेमिका है , इंस्टाग्राम में पोस्ट कर फांसी पर झूला युवक…

जांजगीर-चाम्पा। प्रेमिका ने इस कदर प्रताड़ित किया कि युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लेकिन मरने से पहले इंस्टाग्राम पर अपने दर्द को बयां करते हुए दुनिया-जहां को बता गया कि मरने की मुख्य वजह उसकी गर्लफ्रेंड है
युवक के आत्महत्या करने के बाद उसके इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया, जिसमें उसने अपनी मौत के पीछे अपनी प्रेमिका को जिम्मेदार ठहराया. युवक ने बताया कि बीते चार साल से युवती उसे प्रताड़ित कर रही है.
युवक ने बताया कि 13 जून को प्रेमिका ने मिलने के बहाने रायपुर बुलाकर 15 हजार रुपए लिए, मना करने पर रेप के मामले में फंसाने की धमकी भी दी. आखिर में युवक ने अपने माता-पिता से माफी मांगी है.



