FEATURED
ACB ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा रिश्वतखोर जेई गिरफ्तार

लोरमी. भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही. लोरमी क्षेत्र में बिलासपुर एसीबी टीम ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार जूनियर इंजीनियर कृष्ण कुमार गुप्ता को बिजली विभाग के दफ्तर से कुछ ही दूरी पर ACB की टीम ने पकड़ा है.
भ्रष्टाचार करने वालों को इस बात की भी तनिक परवाह नहीं कि वे किस इलाके में पदस्थ हैं, कहां काम कर रहे हैं. शायद सीधे तौर पर सरकार को चुनौती देकर भ्रष्टाचार को अंजाम देने में विश्वास रखते हैं. तभी तो केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव का भी डर जूनियर इंजीनियर को नहीं रहा, लेकिन भ्रष्टाचारियों को याद रहे कि सरकार हर जगह से नजर रख रही है. गलत किए तो बचेंगे नहीं.



