FEATURED

जंगल सफारी में जहरीले सांप के काटने से जेब्रा की मौत

रायपुर। नया रायपुर के नंदनवन जंगल सफारी में एक वयस्क नर जेब्रा की सांप के काटने से मौत हो गई। यह जेब्रा हाल ही में जामनगर, गुजरात के राधे कृष्णा टेम्पल एलिफेंट वेलफेयर ट्रस्ट से लाया गया था।

 

जंगल सफारी के संचालक थेजस शेखर ने बताया कि जेब्रा को तत्काल चिकित्सा प्रदान की गई, लेकिन विष के तेजी से फैलने के कारण उसे बचाया न जा सका। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का फैसला किया है। इसके तहत वन्यजीवों के आवास क्षेत्रों में सर्प नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है।

 

संचालक ने आश्वासन दिया कि सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि जंगल सफारी में रहने वाले वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Back to top button