FEATURED
दुर्ग में महिला कांस्टेबल ने किया सुसाइड, मौके पर पहुंचे सीनियर अधिकारी

दुर्ग। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की एक महिला कांस्टेबल के आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कांस्टेबल रमा के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दुर्ग RPF पोस्ट में पदस्थ थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रमा मूलतः बिलासपुर की रहने वाली थीं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल रमा पिछले एक महीने से बीमार चल रही थीं और इस कारण उन्होंने छुट्टी ले रखी थी। आज शाम अचानक खबर आई कि उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और RPF के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे।



