FEATURED

जाट’, वीकएंड में दर्शक बटोरने में कामयाब रही , जानिए तीसरे दिन का कारोबार

सनी देओल की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘जाट’ सिनेमाघरों में सजी हुई है। इस बार फिल्म ‘गदर 2’ के बाद सनी देओल दर्शकों के बीच पहुंचे हैं। फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसे साउथ की तर्ज वाले एक्शन से भरपूर एंटरटेनिंग फिल्म बताया जा रहा है। इसने बंपर ओपनिंग के साथ खाता खोला। जानते हैं आज फिल्म की कमाई कैसी रही?

वीकएंड में दर्ज हुई कमाई में बढ़त

गोपीचंद मलिनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन करीब 9 करोड़ 50 हजार रुपये कमाए। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने सात करोड़ रुपये का कारोबार किया। पहले दिन के मुकाबले कल दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई थी। वहीं, शुक्रवार की कमाई के मुकाबेल आज शनिवार के कारोबार में इजाफा दर्ज हुआ है।

 

कितनी हुई तीन दिनों की टोटल कमाई?

‘जाट’ के कलेक्शन के आज के आकंड़े भी सामने आ गए हैं। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज शनिवार को तीसरे दिन ‘जाट’ ने 7.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ तीन दिनों में फिल्म की कमाई 24.47 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्म को करीब 100 करोड़ रुपये बजट में बनाया गया है।

रविवार की छुट्टी का फायदा मिलने की उम्मीद

कल रविवार की छुट्टी का ‘जाट’ को भरपूर लाभ मिलने की उम्मीद है। लोग वीकएंड में परिवार के साथ इस फिल्म का लुत्फ उठाने जा सकते हैं। इसके बाद सोमवार से गुरुवार तक वीकडेज में भी ‘जाट’ के सामने कोई बड़ी फिल्म टक्कर में नहीं है। हालांकि, शुक्रवार 18 अप्रैल को अक्षय कुमार और आर. माधवन की ‘केसरी चैप्टर 2’ थिएटर्स में सजेगी। देखना दिलचस्प होगा कि ‘जाट’ की कमाई पर इसका कितना असर होगा?

दिन कारोबार

पहले दिन 9.5 करोड़ रुपये

दूसरे दिन 07 करोड़ रुपये

तीसरे दिन 7.97 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़े)

टोटल कलेक्शन 24.47 करोड़ रुपये

Related Articles

Back to top button