FEATURED

सलमान खान अपने 89 साल के पिता को सहारा देते दिखे,वीडियो ने जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने jरविवार (23 मार्च) को अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर लॉन्च किया। इस खास मौके पर उनके साथ उनके 89 साल के पिता और मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान भी मौजूद थे। मुंबई में हुए इस इवेंट में सलमान अपने पिता की मदद करते नजर आए।

 

सलमान ने दिया पिता को सहारा

कार्यक्रम में सलमान अपने पिता सलीम खान को स्टेज तक लाने में सपोर्ट करते दिखे। उन्होंने पिता का हाथ पकड़ा और सीढ़ियां चढ़ते समय उन्हें रेलिंग का सहारा लेने के लिए कहा। सलमान नीले ब्लेजर, डीप ब्लू शर्ट और ट्राउजर में काफी हैंडसम लग रहे थे। चारों तरफ पैपराजी की भीड़ थी, लेकिन सलमान का पूरा ध्यान अपने पिता पर था।

 

वीडियो देखकर फैंस कर रहे तारीफ

इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने कमेंट सेक्शन में सलमान की खूब तारीफ की। एक फैन ने लिखा, “एक ही दिल है कितनी बार जीतेंगे सलमान।” एक अन्य फैन ने लिखा, “सलमान आपके लिए दिल में बहुत सम्मान है।” इसके अलावा बहुत से यूजर्स हार्ट इमोजी के साथ इस वीडियो पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम में सलमान ने गाया गाना

‘सिकंदर’ के ट्रेलर लॉन्च में सलमान ने रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और डायरेक्टर एआर मुरुगदास के साथ स्टेज शेयर किया। प्रेस से बातचीत के दौरान सलमान ने फैंस की रिक्वेस्ट पर ‘लग जा गले’ गाना गाकर सबको खुश कर दिया। ट्रेलर में भी सलमान और रश्मिका पर फिल्माया गया इस गाने का एक हिस्सा दिखाया गया।
कब रिलीज होगी सिकंदर?‘सिकंदर’ का ट्रेलर देखकर साफ है कि सलमान एक बार फिर धमाकेदार एक्शन रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले सलमान यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘टाइगर 3’ में दिखे थे।

Related Articles

Back to top button