अपने हौसले से नारी भर रहीं ऊंची उड़ान, ना कोई शिकायत और ना कोई थकान-आकाश तिवारी

–
पर्यावरण को शुद्ध रखने हेतु जय मां संतोषी एवं सिद्धिविनायक महिला स्व सहायता समूह द्वारा वेस्ट कपड़े से झोला बनाकर दिया जा रहा घर-घर
रायपुर: राजातालाब पंडितरविशंकर शुक्लावार्ड की दो महिला स्व सहायता समूह जय मां संतोषी एवं सिद्धिविनायक महिला स्व सहायता द्वारा पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए घरों से वेस्ट कपड़ा को इकट्ठा कर झोला बनाया जा रहा है. वार्ड के प्रत्येक घरों में दिया जा रहा है और लोगों से आग्रह किया जा रहा है. कि आप पॉलिथीन का उपयोग ना करें सामान लाने ले जाने में झोले लका उपयोग करें इस प्रकार के संदेश से यह महिला स्व सहायता समूह उत्कृष्ट कार्य कर रही है. समूह के प्रमुख महिला रश्मि श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, प्रियंका यादव, खेमिन यादव, राखी यादव, उमा यादव, ज्योति यादव, श्वेता श्रीवास्तव आदि. महिलाएं मिलकर बहुत अच्छा काम कर रही हैं. करोना कॉल मैं मास्क बनाने से लेकर अभी तक उनके कार्यों के काफी सराहना की. महिलाओं द्वारा पहला वेस्ट कपड़े से बनाया गया पहला झोला पार्षद आकाश तिवारी को भेंट किया गया।



