छत्तीसगढ़

पीएम मोदी ने विकसित भारत के लिए हर क्षेत्र में सर्वोत्तम नेतृत्व जरूरी

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि 21वीं सदी के ‘विकसित भारत’ के लिए देश के हर सेक्टर में, हर वर्टिकल में, जीवन के हर पहलू में दिन-रात काम करने उत्तम से उत्तम नेतृत्व की जरूरत है जो वैश्विक

 

सोच और स्थानीय विकास के विचार पर चले।

 

श्री मोदी ने शुक्रवार को यहां भारत मंडपम में स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (सोल) लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया। उनके साथ भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी मौजूद थे।

 

श्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “कुछ आयोजन ऐसे होते हैं, तो हृदय के बहुत करीब होते हैं और आज का ये कार्यक्रम सोल लीडरशिप कॉन्क्लेव भी ऐसा ही आयोजन है। राष्ट्र निर्माण के लिए नागरिकों का विकास जरूरी है, व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण।”

Related Articles

Back to top button