राष्ट्रीय
ईपीएस- -95 पेंशनभोगियों को मांडविया ने दिया त्वरित कार्रवाई का भरोसा

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने ईपीएस-95 के पेंशनभोगियों का समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया है। श्री मांडविया ने शुक्रवार को यहां पेंशनभोगियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में कहा कि सरकार पेंशन सुधारों को लेकर प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि सरकार पेंशनभोगियों की मांगों को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही बड़ा कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जरूरी सुधारों पर तेजी से काम हो रहा है, जिसमें पेंशनभोगियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुविधाएं और उच्च पेंशन योजना की व्यापक समीक्षा शामिल है।”



