आकाशनगर में के नया शिव मंदिर आर्कषक रँगीन झालरों से सजा
राजीव गाँधी वार्ड में नये शिव मंदिर में 4 दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम
21फरवरी कोप्रातः 9 बजे वेदी पूजन ,मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अभिषेक, श्रृंगार, प्रथम दर्शन आरती 22 महा भंडारा का आयोजन
जगदलपुर।भगवान शिव की असीम कृपा से आकाश नगर राजीव गाँधीवार्ड ,जगदलपुर में नए शिव मंदिर का निर्माण किया गया है जिसमें शिवलिंग की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा किया जाना। नर्मदेश्वर शिवालय ने इस सुअवसर पर श्रद्धालुओं,भक्तगणों से अपील किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण करें ।इस प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर बुधवार 19 तारीख को वेदीपूजन,जलाधिवास, गुरुवार दिनांक 20 फरवरी को प्रातः 9 बजे से वेदीपूजन,अन्नाधिवास ओषधि स्नान इसी तरह दोपहर 2:00 बजे नगर भ्रमण सैयाधिवास 21फरवरी शुक्रवार दिनांक कोप्रातः 9 बजे वेदी पूजन ,मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अभिषेक, श्रृंगार, प्रथम दर्शन आरती रखा गया है इसी तरह दिनांक 22 फरवरी शनिवार को प्रातः 12:00 बजे से महा भंडारा का आयोजन किया जाएगा।



