10 सेकेंड के वीडयो की कीमत है 48 करोड़ रुपये,इसमें ऐसा क्या खास है ?

आपकी छोटी से मेहनत और उसमें लगाए हुए थोड़े से पैसे कब किस्मत बदल दें कह नहीं सकते. अक्टूबर 2020 में अमेरिका के मियामी में रहने वाले एक आर्ट कलेक्टर ने 10 सेकेंड के इस आर्टिस्टिक वीडियो पर 67 हजार डॉलर्स यानी 49.13 लाख रुपए खर्च किए. लेकिन अब इसे बेच दिया. उन्हें इस 10 सेकेंड के वीडियो के 6.6 मिलियन डॉलर्स यानी 48.42 करोड़ रुपए मिले
वीडियो को बनाया था डिजिटल आर्टिस्ट बीपल (Beeple) ने. बीपल का असली नाम है माइक विंकेलमैन. ब्लॉकचेन नामक संस्था ने प्रमाणित किया है कि वो 10 सेकेंड का वीडियो माइक ने ही बनाया है. यह वीडियो यानी डिजिटल एसेट को नॉन-फंजिबल टोकेन (NFT) कहा जाता है. कोरोनावायरस महामारी के दौरान NFT काफी प्रचलित हुआ है
बनाने वालों को पैसे की जरूरत होती है, इसके लिए कई लोग निवेश भी करते हैं. क्योंकि NFT डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही रहेगा और अगर ये किसी को पसंद आ गया तो इसके करोड़ों रुपए मिलते हैं. ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की मदद से ऐसे वीडियो का ऑनलाइन डुप्लीकेशन नहीं हो पाता
इसे बेचने वाले आर्ट कलेक्टर पाब्लो रॉड्रिगेज-फ्रैल (Pablo Rodriguez-Fraile) ने कहा कि आप लोर्वे जाओ, मोनालिसा की पेंटिंग देखो. उसका आनंद आप वहीं ले पाएंगे. क्योंकि ऐसे कार्यों का इतिहास वहीं रहेगा और साथ ही उसके काम का इतिहास भी नहीं होता इसमें. पाब्लो ने कहा कि मैं बीपल के काम से प्रभावित था, इसलिए पहले उसे मैंने खरीदा



