सुप्रीम कोर्ट ने रेप करने वाले से पूछा- ‘पीड़िता से करेगा शादी?’ तो भड़कीं तापसी पन्नू

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं। तापसी अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। पिछले दिनों तापसी ने किसानों के आंदोलन का दिल खोलकर समर्थन किया था। अब तापसी ने सुप्रीम कोर्ट के जज के उस कॉमेंट को घटिया बताया है जिसमें उन्होंने रेप के आरोपी से पूछा था कि क्या वह पीड़िता से शादी करेगा?

जज के इस कॉमेंट पर रिऐक्शन देते हुए तापसी ने लिखा, ‘क्या किसी ने लड़की से यह सवाल पूछा? कि क्या वह रेपिस्ट से शादी करना चाहती है या नहीं? क्या यह सवाल है? यही सॉल्यूशन है या सजा? एकदम घटिया।’बता दें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई थी। एक 23 साल के युवक ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया था। आरोपी व्यक्ति सरकारी नौकरी करता है। सुनवाई के दौरान जज ने आरोपी से पूछा था कि क्या वह पीड़िता से शादी करना चाहता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी की कई फिल्में इस समय पाइप लाइन में हैं। जल्द ही वह ‘रश्मि रॉकेट’, ‘लूप लेपटा’ और क्रिकेटर मिताली राज की फिल्म ‘शाबाश मिठु’ में नजर आएंगी। इस समय वह अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘दोबारा’ की शूटिंग कर रही हैं। ‘मनमर्जियां’ के बाद अनुराग के साथ तापसी की यह दूसरी फिल्म है।फिल्‍मफेयर से बात करते हुए तापसी ने कहा, ‘शुरुआत में तो मैंने सच में कुछ विचित्र चीजें झेलीं जैसे कि मैं अच्‍छी नहीं दिखती हूं। मुझे रिप्‍लेस किया गया क्‍योंकि हीरो की पत्‍नी नहीं चाहती थीं कि मैं फिल्‍म का हिस्‍सा बनूं।’

Related Articles

Back to top button