तुंहर सरकार तुंहर द्वार” के समापन समारोह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल


–एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी भी हुए शामिल
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा 27 जनवरी से 2 मार्च तक आयोजित ’तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ कार्यक्रम के समापन अवसर पर शामिल हुए। उन्होंने नगर निगम रायपुर की इस अभिनव पहल की सराहना की और इसे आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर ’तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे रायपुर के अलावा प्रदेश के अन्य सभी नगर पालिक निगमों में भी आयोजन कराने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 70 वार्डों में 27 जनवरी से 2 मार्च तक चलाए गए ’तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ कार्यक्रम के तहत 44 हजार से अधिक लोगों को सीधा-सीधा लाभ पहुंचाया गया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, राज्य हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष तथा विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे, सचिव नगरीय प्रशासन श्रीमती अलरमेलमंगई डी., कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, नगर कमिश्नर श्री सौरभ कुमार एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी वार्ड के पार्षदगण उपस्थित थे।



