गली बॉय’ के सीक्वल में नजर आ सकते हैं विक्की कौशल और अनन्या पांडे

गली बॉय का सीक्वल आ सकता है, जिसमें इस बार आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी नजर नहीं आएगी। बल्कि इस बार एक अनदेखी नई जोड़ी के साथ गली बॉय का सीक्वल आएगा। जानिए क्या होगी फिल्म की नई स्टार कास्ट

 

गली बॉय का आ सकता है सीक्वल
गली बॉय के सीक्वल का निर्देशन अर्जुन वरेन सिंह कर सकते हैं। गली बॉय के सीक्वल के बनने की लगातार जानकारी सामने आ रही है। वहीं फिल्म को लेकर आई नई जानकारी के अनुसार, इस फिल्म में आलिया और रणवीर सिंह नजर नहीं आएंगे, बल्कि इस बार फिल्म में नई जोड़ी दिखाई जाएगी, जिसे अभी तक किसी फिल्म में नहीं देखा गया है।

 

नई स्टार कास्ट के साथ बनेगा सीक्वल
जोया अख्तर द्वारा निर्देशित गली बॉय में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सिद्धांत चतुर्वेदी, कल्कि कोचलिन, विजय वर्मा के अलावा कई कलाकारों ने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। 2019 की यह फिल्म मुंबई के एक ऐसे युवक के बारे में है, जो रैप संगीत के लिए अपने जुनून को खोजता है। फिल्म को प्रशंसकों और आलोचकों से बहुत प्यार और प्रशंसा मिली। अब, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का सीक्वल बनाया जाएगा और इसके लिए विक्की कौशल और अनन्या पांडे से बातचीत चल रही है।

Related Articles

Back to top button