हज़रत सै. शेर अली आगा (बंजारी वाले बाबा) के उर्स में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मिला न्योता।

 

रायपुर 17 अक्टूबर। हज़रत सैय्यद शेर अली आगा रहमतुल्लाह अलैह का हर साल की तरह इस साल 43 वाँ उर्स पाक 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक मनाया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को शामिल होने के लिए न्योता दिया गया है। श्री मिर्जा एज़ाज बेग, सदस्य भाजपा प्रदेश कार्य समिति छ.ग., दरगाह ट्रस्ट व सज्जादा श्री नशीन नईम अशरफी रिज़वी, श्री राहिल रउफी, श्री इशराक रिजवी, श्री मो. कासम, श्री शेख अफसर आदि ने मुख्यमंत्री निवास पहुंच कर मुख्यमंत्री श्री साय को पुष्प गुच्छ के साथ उर्स में शामिल होने का न्योता दिया,

Related Articles

Back to top button