सिर पर पत्थर पटक कर युवक की हत्या

दुर्ग. मोहन नगर थाना क्षेत्र में बीती रात मामूली विवाद पर आरोपी ने रोहित कुमार ठाकुर के सिर पर पत्थर पटक कर उनकी हत्या कर दी. घटना की सूचना पर मोहन नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है है.

 

थाना प्रभारी मोनिका पांडे ने बताया कि योगेश सोना पिता भगवान सिंह सोना 33 वर्ष निवासी सिकोला भाटा के घर के सामने रोहित कुमार ठाकुर शराब के नशे में लेट गया था. उसे हटाने के लिए योगेश सोना ने प्रयास किया. इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर आरोपी योगेश ने गुस्से में आकर पत्थर उठाकर रोहित के सिर पर पटक दिया.

 

इस घातक वार से रोहित कुमार ठाकुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना सूचना के बाद मोहन नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

 

 

Related Articles

Back to top button