छत्तीसगढ़

तहसीलदार नीलमणि दुबे सस्पेंड , राजस्व मंत्री पर लगाए थे ये गंभीर आरोप

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पर आरोप लगाने वाले सिमगा के तहसीलदार नीलमणि दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। यह आदेश गुरुवार देर शाम जारी किया गया। आदेश में कहा गया है कि नीलमणि दुबे ने शासन के खिलाफ मीडिया में बयान दिया है। आदेश में कहा गया है कि तहसीलदार नीलमणि का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अधिनियम का उल्लंघन है। इस कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है।

नीलमणी दुबे ने आरोप लगाया था कि जिस अधिकारी के सेवानिवृत्ति में केवल 6 महीने बाकी हैं, उनका भी स्थानांतरण कर दिया गया है। यही नहीं, 55 साल के एक अधिकारी जो आईसीयू में भर्ती हैं, उनका भी तबादला कर दिया गया है।

निलंबन के दौरान उनका कार्यालय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में होगा।कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलमणी दुबे ने आरोप लगाया था कि मंत्री के निजी बंगले में नतमस्तक होने वाले अधिकारियों को मनचाही पोस्टिंग दी गई है, जिसमें कोई निश्चित मापदंड नहीं अपनाया गया है।

Related Articles

Back to top button