राष्ट्रीय

शादी का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैक मेल

रायबरेली. एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने प्यार के जाल में फंसाकर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाया. फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया. उसके बाद शादी का झांसा देकर युवती को अपने साथ भगा ले गया. इस दौरान उसने कई दफा संबंध बनाए. वहीं जब उसका मन भर गया तो दोस्तों को भी लड़की को परोस दिया. महीनों तक सबने मिलकर उसकी इज्जत लूटी. युवती जैसे-तैसे हैवानों की चंगुल से भाग निकली और मामले की शिकायत पुलिस से की है.

बता दें कि पूरा मामला जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. जहां गांव युवती की पड़ोस के गांव चौहानन का पुरवा निवासी युवक से 5 साल पहले दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई. जिसके बाद आशिक युवती को बहाना करके रायबरेली अपने दोस्त के यहां ले गया और संबंध बनाए. इस दौरान उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया. उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया.

 

उसके बाद आशिक शादी का झांसा देकर उसे एक महीने पहले अपने साथ भगाकर लालगंज थाना क्षेत्र लेकर गया. वहां भी उसने कई बार उसके साथ संबंद बनाए. जब उसका मन भर गया तो अपने दोस्तों को बुलाया और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोस्तों के साथ भी संबंध बनवाया. 1 महीने तक सभी ने मिलकर उसकी इज्जत लूटी. इसके बाद जैसे ही युवती को मौका मिला वहां से वह भाग निकली. मामले की शिकायत पीड़िता ने एसपी से की है. एसपी ने मामले की शिकायत पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.

Related Articles

Back to top button