छत्तीसगढ़

गीता-वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा सराहनीय सफाई अभियान

 

कठिन दौर से गुजर रहे गंगामुंडा में चले राहत के इस अभियान में मोहल्लेवासियो ने लिया हिस्सा

 

जगदलपुर ,ब्यूरो नवीन श्रीवास्तव।दलपत सागर के अपेक्षा पुछपरख को लेकर अब अपने अस्तित्व को लेकर बेहद ही कठिन दौर से गुजर रहे गंगामुंडा तालाब को जिम्मेदार व्यवस्था के बजाय जागरूक जगदलपुरवासियों से ज्यादा उम्मीद है यह कहा जाये तो अतिश्योक्ति नहीं होगी ऐसे दिनाँक 1/9/24 को गंगामुंडा तालाब के घाट पर गीता-वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा सफाई अभियान चलाया गया ,जिसमें स्थानीय मोहल्ले वासियों ने भी भागीदारी निभाई । देखा जाये तो भले ही तकदीर ना बदल सके इस तालाब की पर इस तरह की कोशिश को सराहनीय कहना चाहिये मर्म यह है कि परिवर्तन के पहल से ही आमूलचूल सुधार सम्भव है ।

 

तालाब में सराहनीय स्वच्छता अभियान चलाने वालो में सर्व श्री राजीव निगम, हरि शंकर झा ,वीरेंद्र वहोते, एच.एम. कुकडे, दीपक साहू, पांडव भोल , श्रीमती शर्मा. श्रीमती तिवारी ,सादिक सिद्दीकी, बवला, डी.के.पाराशर,उपाध्यक्ष अजय पालसिह के साथ मोहल्ला वासियो ने अपना योगदान दिया है।

Related Articles

Back to top button