छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति बनी कुमारी सिमरन प्रधानमंत्री बने निखिल सेठिया…

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम मे बाल सदन का गठन

नानगुर  ,बस्तर ब्यूरो नवीन श्रीवास्तव।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षण कार्यों के साथ छात्रो के बीच विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है रचनात्मकता के लिए नेतृत्व एवं अनुशासन के साथ व्यवस्था प्रणाली से छात्र छात्राओं को जोड़ने विधिवत बच्चो के बीच बाल सदन का गठन किया गया है।

जिसमें सर्वसम्मति से राष्ट्रपति कुमारी सिमरन ठाकुर , प्रधानमंत्री निखिल सेठिया ,शिक्षा मंत्री रुकमणी सेठिया, स्वास्थ्य मंत्री लोकसागर साहू ,सांस्कृतिक मंत्री कुमारी अंजली नाग, कृषि मंत्री डीकेस सेठिया अनुशासन मंत्री उत्कर्ष खुद राम को चुना गया। संस्था के  प्राचार्य श्री विनोद सिंह भदोरिया  सभी चुने गए बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं के साथ शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक भीमेन्द्र सेठिया, शुभांगी झा, भूमिका गुप्ता, निधि रावल , रवि कुमार, प्रियंका मिश्रा, पोनी कुरे, जितेश जोशी,निकिता बिसेन, विक्की गुप्ता, दीपीका अग्रवाल, लक्ष्मी गोयल उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button