छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छात्राओं को शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता करने के लिए एरोबिक एवं सेल्फ डिफेंस खेलों का आयोजन महाविद्यालय में किया गया

 

मेघा तिवारी की रिपोर्ट -छत्तीसगढ़ रायपुर। प्रशिक्षक के रुप में पूजा शेन्डे और पूनम चन्द्रवंषी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 की थीम ’’शांतिपूर्ण और समावेषी समाज के लिए खेल को बढ़ावा देना है। इस थीम का आशय है व्यक्तियों को एक साथ करने और सामाजिक बंधनों को मजबुत करने के साधन के रुप में खेल के महत्व पर प्रकाश डालना है। इसी थीम को सार्थक बनाते हुए महाविद्यालय की छात्राओं एवं प्राध्यापकों द्वारा एरोबिक एक्सरसाईज एवं कराटे, किकबॉक्सिंग, ताईक्वान्डो में हिस्सा लिया गया। सेल्फ डिफेंस खेलों का प्रदर्षन छात्रा खुषबु साहू, मानसी, मंजु, कृति साहू, सोनम, ललिता द्वारा किया गया।

विनर के नाम निम्नलिखित है

नाम कक्षा प्रतियोगिता में स्थान प्रतियोगिता का नाम

खुषबु साहू बी.कॉम द्वितीय प्रथम कराटे प्रतियोगिता

मानसी बी.एस.सी. प्रथम प्रथम किक बॉक्सिंग

मंजु बी.एस.सी. प्रथम प्रथम कराटे

यह आयोजन क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रिंकु पांडे के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य एवं सभी प्राध्यापक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button