छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों का किया ट्रांसफर

 

रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के चार अधिकारियों का तबादला किया है। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अभिजीत सिंह को चिकित्सा शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। फिलहाल, उनके पास गृह और जेल विभाग का प्रभार है। वहीं 2015 बैच के प्रभात मलिक को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी (CHiPS) के सीईओ हैं और सुशासन एवं अभिसरण विभाग का भी कार्यभार संभाल रहे हैं।

 

नए आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना का आदेश

Related Articles

Back to top button