छत्तीसगढ़
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार


रायपुर। एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार शनिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचे। और श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं परिवारजनों से भेंट कर कुशलक्षेम जाना। ज्ञात हो कि श्री बृजमोहन अग्रवाल अविभाजित मध्य प्रदेश में भी मंत्री रह चुके हैं और वीरेंद्र कुमार के पुराने मित्र भी हैं।
इस दौरान छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक श्री संपत अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी भी उपस्थित रहे।



