छत्तीसगढ़
ज़मीनी स्तर में जोगी कांग्रेस को संगठित करने की तैयारी

अमित जोगी ने किया 1 संगठन मंत्री और 3 संभागीय अध्यक्ष की नियुक्ति
अमित जोगी की अध्यक्षता में JCCJ की बैठक हुई संपन्न
रायपुर, रविवार 30 जून 2024 आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ (जे) की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमे बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन की पुनर्संरचना को लेकर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष *अमित जोगी* द्वारा *सौरभ झा* को संगठन मंत्री का दायित्व सौपते हुए संभाग स्तर पर कुछ नियुक्तियां की गई।
रायपुर संभाग अध्यक्ष: जीतू बंजारे
दुर्ग संभाग अध्यक्ष: अविरल सिंह
बस्तर संभाग अध्यक्ष: नवनीत चांद

अमित जोगी ने सभी नेताओं को बधाई देते हुए कहा, आशा और विश्वास है कि आप सभी मिलकर छत्तीसगढ प्रदेश के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले लोगों को एकजुट करके जनता कांग्रेस छत्तीसगढ (जे) की एक मजबूत बुनियाद की नींव रखेंगे।



