गौरेला में कॉलेज छात्रा की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कॉलेज की छात्रा की बीच बाजार में दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
जबकि बाजार में रोड से आतेजाते लोग मूकदर्शक बन देख रहे थे। इतना ही नहीं आरोपी उस पर चाकू से बार करता रहा, एक युवक स्कूटी में बैठा देखता रहा, लेकिन उस हत्यारे को किसी ने नहीं रोका।
युवती की मौत के बाद हत्यारा (Chhattisgarh Crime News) मौके पर काफी देर तक खड़ा रहा। इसके बाद वह मौके से बीच बाजार से फरार हो गया, लेकिन उसे किसी ने नहीं पकड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
काफी देर बाद फरार हुआ आरोपी
पेंड्रा में दिनदहाड़े एक कॉलेज छात्रा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। ये वारदात पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
आरोपी युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने के बाद काफी देर तक खड़ा रहा। इसके बाद बाइक से फरार हो गया। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके स्टेट बैंक के सामने की है।
किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की
बताया जा रहा है कि झगराखाड़ गांव की संजना यादव अपने भाई के साथ पेंड्रा आई थी। तभी मुंह पर गमछा बांधे एक युवक आया और उसने कुछ देर युवती से बात की।
इसके बाद युवती पर चाकू से हमला कर दिया। भीड़-भाड़ वाला इलाका होने के बाद भी किसी ने भी युवती को बचाने की कोशिश नहीं की।
हत्या की वारदात पास लगे CCTV में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
घटना पर ही हो गई मौत
मामला गौरेला थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके स्टेट बैंक के सामने का है। जहां पर आज अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब काम की तलाश में पास के गांव झगराखाड की रहने वाली संजना यादव अपने एक रिश्तेदार के साथ गौरेला में काम के तलाश में स्कूटी से पहुंची थी।
वहीं उसका भाई स्कूटी में बैठा हुआ था। संजना यादव बगल में खड़ी थी, तभी अचानक एक युवक मुंह में गमछा बांधे वहां पहुंचा। पहले तो वो कुछ बात किया।
फिर अचानक अपने पास से चाकू जैसा धारदार हथियार निकाला और संजना पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे संजना वहीं पर गिर गई और खून से लथपथ संजना की वही मौत हो गई।
भाई चिल्लाता रहा कोई नहीं आया
हत्या के बाद आरोपी युवक पहले तो कुछ समय वहां पर खड़ा रहा, फिर वह चाकू को अपने कपड़े से पोछता है और चाकू को अपने बाइक के डिक्की में डालकर वहां से चला जाता है।
इसी घटना के दौरान लड़की का भाई जोर-जोर से चिल्लाता रहा, लेकिन कोई बचाने के लिए नहीं आया। वहीं लोग युवती की हत्या का लाइव वीडियो बनाते रहे। मृतिका संजना यादव गौरेला के झगराखांड गाव की रहने वाली थी।
इसी घटना के दौरान लड़की का भाई जोर-जोर से चिल्लाता रहा, लेकिन कोई बचाने के लिए नहीं आया। वहीं लोग युवती की हत्या का लाइव वीडियो बनाते रहे। मृतिका संजना यादव गौरेला के झगराखांड गाव की रहने वाली थी।
वह कॉलेज की छात्रा थी और ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही थी। साथ ही अच्छी नौकरी की तलाश में थी। लोगों की सूचना पर गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव का बरामद किया।
वहीं मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।



