छत्तीसगढ़

बच्चों के गले मे माला पहनाकर माथे में तिलक लगा किया गया स्वागत

 

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नानगुर में प्रवेशोत्सव संपन्न

जगदलपुर ,नवीन श्रीवास्तव।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नानगुर में नवीन शिक्षा सत्र 2024 -25 हेतु शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

इस शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमान धरमु राम मण्डवी, विशिष्ट अतिथि भाजपा नानगुर मंडल अध्यक्ष श्रीमान सतीश सेठिया सरपंच ग्राम पंचायत नानगुर के श्रीमती शांति बघेल, चंद्रकांत सेठिया, चैतू राम बघेल ,राम केसरी गोयल, सोनसाय कश्यप, पीला राम सोनी, शोभाराम ध्रुव के साथ बड़ी संख्या में पालकगणउपस्थिति रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम विधिवत मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ की गई । उसके पश्चात नव प्रवेशी बच्चों को फूल माला पहनाकर तिलक लगाके स्वागत किया गया एवं पुस्तक वितरण किया गया तथा संस्था की ओर से बच्चों एवं पालकों के लिए न्यौता भोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था । इसी दौरान संस्था के प्राचार्य श्री विनोद सिंह भदोरिया के द्वारा नव प्रवासी बच्चनं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर संस्था के शिक्षक भीमेन्द्र कुमार सेठिया, निकिता बिसेन, जीतेश जोशी, शुभांगी झा,भूमिका गुप्ता, प्रियंका मिश्रा, विक्की गुप्ता, पोनी कुर्रे , रवि लहरे, दीपिका अग्रवाल, लक्ष्मी गोयल आदि उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button