रायपुर : चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का बड़ा मामला सामने आया है। चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो अपलोड करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में शहर के 2 थाना मौदहापारा और तेलीबांधा थाना ने कार्रवाई करते हुए वीडियो अपलोड करने पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के भिंड से आरोपी जगन्नाथ सुमन को गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी संतोष कुमार यादव को तेलीबांधा के जोरा इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो एनआरसीबी और पुलिस मुख्यालय से प्राप्त शिकायतों के बाद की है। आरोपी द्वारा रायपुर के थाना मौदहपारा क्षेत्र में रहते हुए अपने मोबाइल फोन से बच्चों से संबंधित अश्लील विडियो सोशल मीडिया में प्रसारित किया गया था। इस पर आरोपी जगन्नाथ सुमन के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 112/2020 धारा 67ए आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी जगन्नाथ सुमन उम्र 35 साल निवासी भिण्ड (म.प्र.) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को जब्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Related Articles

Back to top button