छत्तीसगढ़
लालबहादुर शास्त्री वार्ड में विशाल नेत्र जांच शिविर , पार्षद कामरान ने दी जानकारी कहा- अधिक से अधिक जरूरतमंद उठाएं लाभ

रायपुर ।
लालबहादुर शास्त्री वार्ड 3
के अंतर्गत दिनाँक 16/06/2024 दिन रविवार को पार्षद कार्यालय के समीप सामुदायिक भवन मे सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निःशुल्क विशाल नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है |
इस शिविर में एम जी एम आइ हॉस्पिटल के प्रशिक्षित डॉक्टर एवं आधुनिक मशीनों द्वारा आंखों की जांच की जाएगी | आपसे निवेदन है कि ज़्यादा से ज्यादा इस शिविर का लाभ ले, उक्त जानकारी देते हुए वार्ड के पार्षद श्री कामरान अंसारी
लालबहादुर शास्त्री वार्ड 34 ने कहा है कि आसपास के लोगो को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करे ताकि वार्ड के अधिक से अधिक जरूरतमंद इसका फायदा उठा सकें इस हेतु जरूरत पड़ने पर संपर्क सूत्र 99811 444 98 है ।



