जनता को जवाब देने विद्युत विभाग के हाँथ पैर फुले, मांगा और दो अतिरिक्त दिन – पब्लिक वॉइस

विभाग के पास कोई प्लानिंग नही, असक्षम और कर्मचारियों की कमी को ढाल बना रहा विभाग – पब्लिक वॉइस
जगदलपुर । पूरे संभाग में बिजली की आँखमिचौली से लोग त्रस्त हो चुके है। दिन-रात आठ से दस बार बिजली जाना अब आम बात हो गयी है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विभाग के पास इससे पार पाने का कोई कारगर उपाय नही है। हाँ! यह कहा जा सकता है कि लोगों के जबरदस्त विरोध के बाद थोड़ा कुछ सुधार हुआ है जोकि नाकाफी है।
बिजली की समस्या पर लगातार आवाज़ उठा रही पब्लिक वॉइस संगठन विगत कुछ समय से समस्या के निराकरण के लिये दबाव बनाई हुई है। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले लोगों ने सात सवालों का ज्ञापन विभाग के अधीक्षण अभियंता ए.के.ठाकुर को सौंपा था और जवाब देने के लिये एक सप्ताह का समय दिया था।
एक सप्ताह पूर्ण होने के बाद भी जवाब नही आया तो पब्लिक वॉइस के सदस्य बुधवार को मुख्य विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचें, जहाँ पौन घंटे के चर्चा के उपरांत अधिकारी ने लिखित में जवाब देने के लिये दो अतिरिक्त दिन का समय मांगा, कथन अनुसार सभी जिम्मेदार अधिकारियों से जानकारी मंगवाई गयी है और उसी के आधार पर जनता को जवाब दिया जाएगा।
चर्चा में यह बात भी निकल कर सामने आई कि विभाग चालीस प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम कर रहा है। रक्त पदों में भर्ती शेष है और जो हैं वो भी ढंग से काम नही कर रहे है जिसका खामियाजा जनता को भोगना पड़ रहा है।
इस संदर्भ में पब्लिक वॉइस के रोहित सिंह आर्य ने कहा कि विभाग लाचारी की स्थिति में दिख रहा है तभी जनता के सवालों के जवाब देने में इनके पसीनें छूट रहे हैं। व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिये कर्मठता और सटीक कार्ययोजना की आवश्यकता है जिसमें विभाग पूरी तरह से फैल नज़र आ रहा है। अधिकारी ने जनता के सवाल का जवाब देने के लिये दो और दिन मांगा है जिसके आने के बाद आगे विधायक और सांसद से भी मिलेंगे।
इस दौरान बबला यादव, लखपाल सिंह, गोपाल तीर्थानि, मितेश पाणिग्राही, गीतेश सिंगाड़े, धीरेंद्र पात्र, दीप पांडेय, रोहित सिंह आर्य सहित अन्य उपस्थित रहे।



