छत्तीसगढ़

महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी वार्डवासी कचरा डंपिंग से हलकान-परेशान -पब्लिक वॉइस

 

 

 

जगदलपुर । शहर के छत्रपति शिवाजी वार्ड और महाराणा प्रताप वार्ड के रहवासी लंबे समय से निगम की अनदेखी के चलते असहनीय दुर्गंध में रहने को मजबूर है। वार्डवासियों में इस उपेक्षा को लेकर जबरदस्त गुस्सा है।

 

सामाजिक संस्था पब्लिक वॉइस के रोहित सिंह आर्य ने इस विषय मे जानकारी देते हुये बताया कि वार्ड में निगम का गार्बेज डंपिंग यार्ड है उसी से लगा हुआ गिट्टी/मुरम खदान है जो कि अब गहरी खाई का रूप ले चुकी है। वार्डवासियों के माने तो पहले से ही गार्बेज यार्ड की वजह से क्षेत्रभर में दुर्गंध रहता है और अब खुले में व खाई में भी शहर का पूरा कचरा डाला जा रहा है।

 

दिनभर बड़े बड़े कचरा ढोने वाले खुले टिप्पर वार्ड की सकरी गलियों से दुगंध और कचरा फैलते हुये गुजरते हैं। गलियों में बच्चों का खेलना बंद हो गया लोग बाहर निकलने में कतराने लगे हैं। इसमें कोई संदेह नही की दुर्घटना और बीमारियों के फैलने का बहुत बड़ा खतरा बना हुआ है।

 

आर्य ने आगे कहा कि वार्डवासी ने कई बार इस समस्या को जिम्मेदारों तक पहुंचाया है पर अब तक कोई कार्यवाही नही हुयी है। उन्होंने आगे कहा कि निगम यदि जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण वार्डवासियों की मनसा अनुरूप नही करती है तो वार्डवासियों के साथ निगम के खिलाफ उग्रान्दोलन किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button