छत्तीसगढ़

एक ही परिवार के पांच लोगों कत्ल , खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने की खुदकुशी

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. थरगांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हथौड़ा और टंगिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं.

 

मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित सलीहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव (चादंन) में एक ही परीवार के 5 लोगों की एक आरोपी ने हत्या कर दी. उसके बाद हथियारे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button