धार्मिक स्थलों का दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में लगी आग, 10 की मौत

मानेसर। हरियाणा के नूंह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर देर रात एक टूरिस्ट बस में आग लगने से 10 यात्रियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। यह दर्दनाक घटना उस समय हुई जब बस में सवार सभी यात्री, जो पंजाब के रहने वाले थे, मथुरा-वृंदावन समेत अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा कर वापस लौट रहे थे। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।
घायलों में से एक सरोज पुंज ने बताया कि 10 मई को एक टूरिस्ट बस किराए पर ली गई थी। सभी बनारस और मथुरा के दर्शन के लिए निकले थे। बस में 64 लोग सवार थे। जिनमें महिलाएं-बच्चे भी शामिल थे। यह सभी नजदीकी रिश्तेदार थे, जो पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले थे। 17 मई की रात वह दर्शन कर वापस लौट रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे बस में अचानक आग लग गई।



