छत्तीसगढ़

भाजपा नेता और पूर्व IPS भारती घोष महिलाओं से मिलने पहुंचीं; पीड़ितों से बात कर जानी वर्तमान स्थिति

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली का मुद्दा लगातार सुर्खियों में है। ताजा घटनाक्रम में भाजपा नेता भारती घोष ने संदेशखाली में पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की। शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले के संकटग्रस्त संदेशखाली का दौरा करने पहुंचीं भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की पूर्व अधिकारी भारती घोष ने कहा, पश्चिम बंगाल में पूरी तरह अराजकता है। घोष ने 25 से अधिक महिलाओं से बातचीत की। महिलाओं ने भाजपा नेता से कथित तौर पर जेल में बंद बर्खास्त टीएमसी नेता शाहजहां शेख के गुर्गों की बर्बरता और वर्षों तक किए गए शारीरिक शोषण के बारे में बताया।

महिलाओं ने दावा किया कि उनके पतियों को शेख के सहयोगियों के नियंत्रण वाले जलाशयों सहित दूसरी संपत्तियों पर मजदूरी करने के लिए मजबूर किया गया था। भारती घोष ने पीड़ितों से मुलाकात के बाद सुंदरबन के पास जेलियाखाली इलाके में ग्रामीणों से मुलाकात के बाद पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में पूरी तरह से अराजकता व्याप्त है। ममता बनर्जी सरकार लोगों के जीवन की रक्षा करने और संदेशखाली में महिलाओं की गरिमा और सम्मान को बनाए रखने में विफल रही है।’

 

 

भारती ने जेल में बंद शाहजहां शेख पर आरोप लगाते हुए कहा, सरकार सत्ताधारी दल के बाहुबलियों की बर्बरता और गरीबों पर किये जाने वाले अत्याचारों को रोकने में भी विफल रही है। उन्होंने कहा कि वे रिपोर्ट संकलित कर दोषियों को सजा दिलाने का प्रयास करेंगी। दिलचस्प है कि भारती ने 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। भाजपा में शामिल होने से पहले भारती ने पश्चिम मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद से इस्तीफा दे दिया था।

 

Related Articles

Back to top button