बच्चों की लापरवाही से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं- सहायक आयुक्त

जगदलपुर- विगत दिनों दरभा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र खराब भोजन परोसे जाने को लेकर सड़क पर उतर आए थे। इस बात को लेकर बस्तर जिला सहायक आयुक्त तत्काल हरकत में आए और अधीक्षक सहित प्रिंसिपल को कुछ ही देर में तत्काल उनके पद से मुक्त कर दिया । वहींं बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के ने बुधवार को अधीक्षक को निलंबित भी कर दिया है। इस घटना के बाद से सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जगदलपुर अमित भाटिया ने कहा आवासीय छात्रावास व आश्रम में निवासरत बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। भोजन से लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत यदि आती है तो संबंधित कर्मचारी के ऊपर कठोर कार्यवाही की जाएगी। अमित भाटिया ने आगे कहा यदि किसी भी बच्चे को किसी प्रकार की समस्या होती है तो वह व्यक्तिगत रूप से उनके मोबाइल नंबर 9479258222 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से उनको सूचना दे सकते हैं । शिकायत सही पाए जाने पर तत्काल दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।



