खल्लारी विधानसभा में सड़क-सिंचाई के लिए बजट में करोड़ों रूपए की मिली स्वीकृति


विधायक द्वारिकाधीश यादव के प्रयास से बजट में राशि का किया गया प्रावधान
फोटो-द्वारिकाधीश यादव
बागबाहरा। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण व सिंचाई व्यवस्था के लिए करोड़ों रूपए की स्वीकृति मिली है। विधायक द्वारिकाधीश यादव के प्रयास से बजट में इसके लिए करोड़ों की राशि का प्रावधान किया गया है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों विधानसभा में बजट पेश किया गया। जिसमें खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव की पहल व प्रयास पर क्षेत्र में सड़क निर्माण व सिंचाई व्यवस्था के लिए करोड़ों रूपए की स्वीकृति मिली है। विधायक श्री यादव ने बताया कि क्षेत्रवासियों द्वारा सड़क व सिंचाई व्यवस्था के लिए ध्यानाकर्षित कराया गया था। जिस पर उन्होंने शासन से इसकी मांग की। बाद इसके बजट में 33 करोड़ की लागत से बिहाझर-गांजर-रेवा मार्ग में पुल-पुलिया निर्माण के साथ ही चौड़ीकरण व मजबुतीकरण, दो करोड़ 25 लाख की लागत से आमाकोनी-चोरभट्ठी मार्ग पर पुल-पुलिया निर्माण के साथ ही चौड़ीकरण व मजबूतीकरण, 30 करोड़ की लागत से बिहाझर-गांजर-रेवा मार्ग में पुल-पुलिया निर्माण के साथ ही चौड़ीकरण व मजबुतीकरण 28 किमी, दो करोड़ की लागत से गड़बेड़ा लिंक रोड मार्ग पर पुल-पुलिया निर्माण के साथ ही चौड़ीकरण व मजबूतीकरण, ढाई करोड़ की लागत से दुरूगपाली-फुटगुना मार्ग पर पुल-पुलिया निर्माण के साथ ही चौड़ीकरण व मजबूतीकरण का कार्य कराया जाएगा। इसी तरह सिंचाई व्यवस्था के लिए डेढ़ करोड़ की लागत से पाली जलाशय में शीर्ष कार्य मरम्मत, नहरों का रिमाडलिंग व लाईनिंग कार्य, दो करोड़ की लागत से क्षतिग्रस्त खदराही बांध पतेरापाली के पुर्निर्माण व नहर निर्माण कार्य, जामली जलाशय के शीर्ष कार्य, नहरों का रिमाडलिंग एवं लाइनिंग कार्य व पक्के कार्यों का मरम्मत कार्य, साढ़े तीन करोड़ की लागत से हिच्छा व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार व नहर लाइनिंग कार्य, साढ़े 9 करोड़ की लागत से धनोरा व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य, दस करोड़ चालीस लाख की लागत से तिलाईदादर व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य, चार करोड़ की लागत से अमेठी एनीकट कम काॅजवे निर्माण कार्य, छह करोड़ की लागत से लमकेनी के नहरों का रिमाडलिंग व लाइनिंग कार्य, दो करोड़ की लागत से भीमखोज जलाशय के शीर्ष कार्य का मरम्मत व नहरों का रिमाडलिंग व लाइनिंग कार्य, पांच करोड़ की लागत से गबौद जलाशय के शीर्ष कार्य का मरम्मत व नहरों का रिमाडलिंग व लाइनिंग कार्य तथा 11 करोड़ की लागत से गजगिधनी जलाशय के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार, नहर लाइनिंग व पक्के कार्यों की मरम्मत कार्य शामिल हैं।
बाॅक्स
पौने 17 करोड़ की लागत से चार जगहों पर बनेगा पुल
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में चार जगहों पर पौने 17 करोड़ की लागत से पुल निर्माण कराया जाएगा। खल्लारी विधायक श्री यादव के प्रयास से पांच करोड़ की लागत से छिंदौली-टिकरापारा मार्ग में मचका नाला पर पुल निर्माण, पांच करोड़ की लागत से कुर्रूभाठा-धौराभाठा मार्ग के बघनई नाला पर पुल निर्माण, सवा तीन करोड़ की लागत से आमाकोनी-चोरभट्ठी मार्ग पर मोटियारी नाला पर पुल निर्माण तथा सवा तीन करोड़ की लागत से आमाकोनी-चोरभट्ठी मार्ग पर फुलढोडगी नाला पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसी तरह 75 लाख 23 हजार की लागत से शासकीय हाईस्कूल छुईहा के लिए भवन निर्माण की भी मंजूरी मिली है।



