छत्तीसगढ़

झारखंड में चंपई सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, 47 विधायकों का मिला समर्थन

झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सरकार को विधानसभा में बहुतत मिल गया है. चंपाई सोरेन फ्लोर टेस्ट पास करने में सफल हो गए हैं. चंपाई सोरेन को बहुमत हासिल हो गया है. विश्वास मत के पक्ष में चंपाई सोरेन को 47 वोट मिले हैं. वहीं विपक्ष की ओर से 29 वोट पड़े. वहीं कुछ विधायक फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं हुए. बिहार विधानसभा में विपक्ष में बीजेपी का 25, आजसू का 3 और NCP का 1 मत मिला.

इस दौरान एक निर्दलीय विधायक सरयू राय तटस्थ रहे सदन में रहने के बावजूद ना तो पक्ष में और ना ही विपक्ष में खड़े हुए. जबकि अमित यादव सदन की कार्यवाही में नहीं मौजूद रहे. इसकी के साथ ही चंपाई सोरेन ने सदन में बहुमत हासिल कर लिया है. बता दें, विपक्ष में बीजेपी का 25 , आजसू का 3 और NCP का 1 मत मिला है. वहीं फ्लोर टेस्ट के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी है.

 

 

मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा की कार्यवाही के बाद हेमंत सोरेन को ईडी के अधिकारी अपने साथ ले जाएंगे. वहीं इससे पहले हेमंत सोरेन ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वास मत में पूरी पार्टी और गठबंधन चंपाई सोरेन को समर्थन करता है. वहीं इस दौरान उन्होंने कहा कि 31 जनवरी को देश के लोकतंत्र में काला अध्याय जुड़ गया. देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री या पूर्व मुख्यमंत्री को राजभवन से गिरफ्तार किया गया है. इस घटना में राजभवन भी शामिल रहा है. आश्चर्यचकित हूं.

 

हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी वर्ग से आता हूं नियम कानून का अभाव है. बौद्धिक क्षमता विपक्ष की तरह नहीं है. सही गलत की पहचान तो आदमी और जानवर भी रखता है. 2022 से 31 जनवरी 2024 के पकवान को धीमी आंच में पकाया जा रहा था. पकने को तैयार नहीं था , सुनियोजित तरीके से मुझे गिरफ्त में लिया है.

 

.

 

 

Related Articles

Back to top button