राम का ननिहाल हुआ राममय, नन्हें बच्चों ने श्रीराम के वेशभूषा में मंत्रमुग्ध कर दिया


हरिमोहन तिवारी-रायपुर
महासमुंद जिले के बसना शहर के साथ पुरा अंचल भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन ननिहाल राममय हो गया, सोमवार को पूरे शहर से लेकर गांव कस्बों तक जश्न का दौर सुबह से ही शुरू हो गया था
तहसील कॉलोनी के बच्चों में मिहिर व शिवांस ने जहां राम का रूप धरकर मंत्रमुग्ध करते नजर आए तो वहीं युवतियां रंगोली बनाती नजर आईं।
घरों से लेकर मोहल्लों तक के मंदिर सजावट के साथ ऐतिहासिक दिन का साक्षी बनने हरकोई राममय में लीन हो गए थे
भगवान राम का ननिहाल राम मय हो गया।
जगह जगह श्री राम का पाठ किया गया। डीजे के धून में लोग झूमते नजर आए
नन्हें बच्चों ने भगवा वस्त्र धारण किया हुआ था।हाथों में धनुष लिए बच्चों श्रीराम नाम की जयकारा लगाते नजर आ रहे थे बच्चों की बालस्वरूप प्रभू श्रीराम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भगवान श्रीराम के भक्तों में भक्ति की अविरल धारा बहति रही!



