छत्तीसगढ़
रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी का इंजन हुआ डीरेल, यातायात प्रभावित होने से यात्री हुए परेशान

बालोद। जिले में महीने भर में दूसरा रेल हादसा हुआ है दल्लीराजहरा रेल्वे स्टेशन में मालगाड़ी ले जाने वाली इंजन पटरी से डिरेल हो गई जिसके कारण ट्रैक क्रमांक 1,2,3 प्रभावित हो गया और बस्तर अंचल से राजधानी को जोड़ने वाला ट्रेन प्रभावित हुआ है।
हादसा कल देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। इंजन के डिरेल होने से आज सुबह अंतागढ़ से दुर्ग जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हादसे की वजह से पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म में न रुककर ट्रेक क्रमांक चार में रुकी जिसके कारण यात्रियों को ट्रेन तक जाने के लिए ट्रेक चार में जाना पड़ा जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



