मड़ई मेला में दबा बल्लू नही बोला तो युवक की कर दी पिटाई

रायपुर।  दबा बल्लू शब्द जितना पढ़ने सुनने या बोलने में जितना सरल और छोटा लग रहा है। वैसे तो छत्तीसगढ़ी गानों और फिल्मों में लोक संस्कृति की अपनी ही मिठास देखने को मिलती रही है, लेकिन इन दिनों मुंबइया मसाला गानों की तर्ज पर यहां भी गाने बनने लगे हैं। ऐसा ही एक गाना ‘दबा बल्लू’ इन दिनों यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन एक शख्स को ‘दबा बल्लू’ नहीं बोलना भारी पड़ गया। कल आरंग के बनरसी में मड़ई मेला के दौरान ’दबा बल्लू’ नहीं कहने पर एक युवक की जमकर धुनाई हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से लगे आरंग के बनरसी में मड़ई मेला के दौरान पांच लोगों ने मिलकर एक युवक को जमकर पीटा। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक मड़ई आए युवक से दबा बल्लू बोलने के लिए कह रहे थे और उसके इनकार करने पर आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button