छत्तीसगढ़ में लाखो रुपये के इनामी 5 नक्सलीयो ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा में 5-5 लाख के दो ईनामी नक्सली सहित 5 नक्सलियों ने एसपी के सामने सरेंडर कर दिया है। बता दें कि पुलिस के लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर नक्सलियों ने मुख्य धारा में शामिल होने की ओर कदम बढ़ाया है।

बताया जा रहा है कि सभी सरेंडर करने वाले नक्सलियों को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली भैरमगढ़ एरिया कमेटी में लम्बे समय से सक्रिय थे। गंगू उर्फ लखन ACM कमांडर, लक्ष्मी उर्फ सन्नी ACM कमांडर दोनों पर 5 लाख का ईनाम था।

Related Articles

Back to top button