छत्तीसगढ़
पार्टी की छवि धूमिल करने को लेकर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री एवं पार्टी नेता जय सिंह अग्रवाल से मांगी स्पस्टीकरण


रायपुर,नवीन श्रीवास्तव।विधानसभा चुनावों के उपरांत विधानसभा क्षेत्र की हार पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए सरकार के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी की छवि धूमिल करने को लेकर मीडिया के माध्यम से सामने आए मामला का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी ने पार्टी नेता व पूर्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल को तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करने की बात कही है। पार्टी से प्रभारी महामंत्री श्री मलकीत सिंह गेंदु के पत्र में कहा गया है कि पार्टी की छवि धूमिल करने के मामले को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता से लिया है और पत्र प्राप्ति के उक्त दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रेषित करने की बात कही गई है।



