छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री आवास छोड़ने के बाद भूपेश बघेल इस बंगले में करेंगे निवास !

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भूपेश बघेल को नए सीएम के लिए मुख्यमंत्री निवास छोड़ना पड़ेगा। सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब जयसिंह अग्रवाल के बंगले में रहेंगे। जयसिंह अग्रवाल भी इस बार चुनाव हार गए हैं। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भूपेश बघेल की सुरक्षा में भी कटौती हो गई है। आइए जानते हैं कि अब भूपेश बघेल को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी।

 

सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि भूपेश बघेल ने अपेन लिए बंगला फाइनल कर लिया है। कहा जा रहा है कि वास्तु और क्षेत्रफल को ध्यान में रखते हुए इस बंगले को चुना गया है।

कौन सी सुविधा मिलेगी

 

 

पूर्व सीएम भूपेश बघेल किस बंगले में शिफ्ट होंगे फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बतौर पूर्व सीएम भूपेश बघेल को दूसेर विधायकों की अपेक्षा कुछ विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। भूपेश बघेल जिस बंगले में शिफ्ट होंगे वहां 2 ओएसडी, दो पीए और सुरक्षा के लिए 6 जवान सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। इसके साथ ही पूर्व सीएम भूपेश बघेल को प्रोटोकॉल के अनुसार Z प्लस सिक्योरिटी मिली रह सकती है। हालांकि सुरक्षा पर अंतिम फैसला राज्य सरकार को करना है। राज्य में अभी नई सरकार का गठन नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button