छत्तीसगढ़

अरुण साव और विजय शर्मा बने उपमुख्यमंत्री, रमन सिंह संभालेंगे स्पीकर की कुर्सी

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया है. लंच के बाद विधायकों के साथ पर्यवेक्षकों की बैठक हुई. सुबह करीब नौ बजे केंद्रीय पर्यवेक्षक रायपुर पहुंचे और दोपहर बारह बजे से विधायकों के साथ सीएम के नाम पर मंथन चल रहा था. विधायक दल की बैठक में सीएम का नाम तय होने के बाद दिल्ली से सीएम के नाम पर मुहर लगी.

 

पूर्व सीएम रमन सिंह बने स्पीकर

छत्तीसगढ़ में सीएम पद के ऐलान के बाद स्पीकर कुर्सी पर कौन बैठेगा इसका भी फैसला हो गया है. पूर्व सीएम रमन सिंह विधानसभा में स्पीकर चेयर पर बैठेंगे.

 

बनाए गए दो डिप्टी सीएम

छत्तीसगढ़ में सीएम के ऐलान के बाद, दो डिप्टी सीएम का भी ऐलान हुआ है. इनमें अरुण साव और विजय शर्मा दोनों को उपमुख्यमंत्री के तौर पर मनोनीत किया गया है.

 

राज्यपाल से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिलने रायपुर स्थित राजभवन पहुंचे.

 

सीएम बनने के बाद बोले, स्वीकृत होंगे 18 लाख आवास

सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद विष्णुदेव साय की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर मैं अपनी सरकार के जरिए पीएम मोदी की गारंटी को पूरा करने की कोशिश करूंगा. आवास योजना के हितग्राहियों के लिए 18 लाख आवास स्वीकृत करना नई छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किया जाने वाला पहला कार्य होगा.

Related Articles

Back to top button