छत्तीसगढ़
बहन से अवैध संबंध के संदेह में की दोस्त की हत्या, दो गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के अभनपुर इलाके में तलाब में मिले शव मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक की नाबालिग बहन का मृतक के साथ प्रेम संबंध था। इस बात से नाराज आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी।
अभनपुर निवासी नोहर रात्रे ने 5 दिसंबर को अभनपुर थाना में अपने बेटे गिरधारी रात्रे उम्र 22 वर्ष की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान 8 तारीख को गिरोला स्थित नरवा तालाब में गिरधारी की लाश मिली। किसी अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार वस्तु से गिरधारी रात्रे के शरीर पर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को तालाब में फेंक दिया गया था।



