पूर्व CM का दावा छत्तीसगढ़ में बनेगी भाजपा की सरकार, कांग्रेस पर कसा तंज

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी। वहीं राजनीतिक पार्टी के दिग्गज नेताओं ने अपनी-पनी पार्टी का जीत का दावा कर रहे हैं। एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं और जमकर निशाना भी साथ रहे हैं। इस बार कांग्रेस-बीजेपी के नेताओं के बीच जीत को लेकर दांव भी लगाया गया है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ में 52 से 55 सीट के साथ सरकार बनाएगी।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इससे भी अधिक सीट लाकर स्पष्ट रूप से छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनाने में सक्षम रहेगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा है । उन्होंने कहा कि 75 पार वाले 40 में पहुंच गए हैं। दो तीन सर्वे के अनुसार कांग्रेस को 40 से 50 सीटों में बताया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 75 पर करने वाले 40 पर आकर रुके हुए हैं। यह एग्जिट पोल का नतीजा है।
पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि तीन दिसंबर का जो नतीजा आएगा, उसमें तो और चमत्कारिक होगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस 40 नहीं 35 सीटों से नीचे जाएगा कांग्रेस। क्योंकि कांग्रेस 40 तक नहीं पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर को रिजल्ट आने के बाद आप नतीजे देख लेंगे।



