रेल आंदोलन से जुड़े बस्तर के युवा नेताओं से कलेक्टर ने की मुलाकात, हुई वार्ता

जगदलपुर ।गत दिवस कलेक्टर श्री रजत बंसल द्वारा रेल आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर वार्ता करने के लिए रेल लाइन आंदोलन को लेकर लड़ाई लड़ रहे बस्तर के युवा नेताओं को बुलाया गया था । जहाँ उक्त विषय पर उक्त नेताओं एवं कलेक्टर से महत्वपूर्ण बातें हुईं। इस अवसर पर आंदोलन के संयोजक मंडल के नेता जिनमें बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक श्री नवनीत चांद, श्री साकेत शुक्ला, श्री सुशील मौर्य श्री, रोहित आर्य के साथ नीलाम्बर सेठिया ,अजय बघेल आदि उपस्थित थे ।
वार्ता को लेकर आंदोलन के सदस्यों ने एकजुटता से कहा कि बस्तर को लेकर जनहित विषयों में कोई समझौता नहीं किया जा सकता है उन्होंने कहा कि अगर रेल नहीं तो लोहा भी नहीं ।विदित हो कि गत अप्रेल में स्थानीय पंजाब भवन में रेल आंदोलन मंडल को लेकर बैठक भी सम्पन्न हुई थी जिसके बाद से मंडल के नेता बस्तर में रेल को लेकर अपनी मांगो के साथ सक्रिय है।



