राष्ट्रीय

पूर्व सांसद जया प्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानें क्या है मामला

पूर्व सांसद जया प्रदा के खिलाफ 2019 के एक मामले में मुरादाबाद कोर्ट ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। मामला मुरादाबाद के हैबिटेट मुस्लिम इंटर कॉलेज में आयोजित एक सम्मान समारोह का है, जहां समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने जया प्रदा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस कार्यक्रम में सपा के नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी मौजूद थे। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल बिश्नोई ने बताया, ”मुरादाबाद में पुलिस ने एक मामला दर्ज किया था। इस मामले में जया प्रदा को गवाही के लिए कई बार बुलाया गया था, जिसमें उन्हें जमानती वारंट भी जारी किए गए थे, लेकिन आज उनकी अर्जी खारिज कर दी गई।”

Related Articles

Back to top button