धर्म की आड़ लेना बीजेपी की पुरानी आदत, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की फिर सरकार: सैलजा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कांग्रेस की प्रभारी महासचिव कुमारी सैलजा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के छत्तीसगढ़ दौरे और धर्म की राजनीति वाले सवाल पर कहा कि धर्म की आड़ लेना बीजेपी की पुरानी आदत है। धर्म की आड़ लेते हैं ठीक है, लेकिन धर्म निभाना तो सीखें। लोगों के प्रति उनका क्या कर्तव्य है ? क्या धर्म है? कर्तव्य और धर्म निभाना यह सीखें, जिसमें यह लोग पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 2023 विधानसभा चुनाव के बाद फिर से सरकार बनेगी। कुमारी सैलजा ने कहा कि, धर्म है लोगों के प्रति विश्वास और विश्वास जीतना, केवल उसकी बातें करना नहीं। बीजेपी केवल जुमलेबाजी और हवा की बातें कर रही है, जमीन पर उतरे जमीनी राजनीति को समझे। छत्तीसगढ़ की जनता के मन में क्या है वो समझे। वह उनके अभी भी समझ में नहीं आ रहा है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा छत्तीसगढ़ की जनता ने के कुशासन को नकार दिया है। 15 साल का जो काम था उसे देखकर जनता ने इन्हें किस तरह इनको बाहर किया। अब जो हमारा काम है 5 साल का छत्तीसगढ़ के लोगों ने उसको माना है। आगे आने वाले समय में वह देखेंगे बीजेपी कितना बौखलाती है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर कहा पीएम मोदी अगर पहले आते यहां के लोगों को कुछ सौगात देते तो कोई बात होती लेकिन बाद में आ रहे हैं। अब तक जितने भी दौरे हुए हैं कोई घोषणा नहीं की गई। चुनाव के नजरिए से आ रहे हैं वो तो आएंगे ही। कुमारी सैलजा ने कहा कि इंतजार कीजिए 2023 में छत्तीसगढ़ राज्य में छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इमानदार कोशिशे रंग लाएंगी और छग में फिर से दूसरी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी।



