रायपुर की वाची ने जीता मिस टीन यूनिवर्स इंडिया का खिताब

साथ ही बेस्ट कॉस्ट्यूम एवं बेस्ट स्पीच में भी पहला स्थान प्राप्त किया
रायपुर छत्तीसगढ़ की वाची पारीक ने ग्लैमानंद ग्रुप द्वारा आयोजित मिस टीन यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतकर हम राजधानी वासियों को गौरवान्वित किया है । उक्त प्रतियोगिता जयपुर में 19 जनवरी से 22 जनवरी तक कई राउंड में हुई और फाइनल 25 जनवरी को गुरूग्राम मे किंगडम आफ ड्रीम्स आडिटोरियम में हुआ था।

प्रतियोगिता में मिस टीन यूनिवर्स इंडिया,मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया,मिस टीन अर्थ इंडिया एवं मिस टीन मल्टीनेशनल इंडिया क्राउन खिताबों के लिये आयोजित कि गई थी । इसमें रायपुर के समीर पारीक की सुपुत्री वाची ने मिस टीन यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता जीता, अब वाची जून महीने में होने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी । आपको बता दें कि वाची ने बेस्ट कॉस्ट्यूम एवं बेस्ट स्पीच में भी पहला स्थान प्राप्त किया है।



